Hindi News

PM Kisan FPO Yojana 2021: किसानों को मिलेंगे 15 लाख, जानें कैसे उठा सकते है लाभ

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
PM Kisan FPO Yojana 2021: किसानों को मिलेंगे 15 लाख, जानें कैसे उठा सकते है लाभ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के अन्नदाताओं (Farmers) के लिए बड़ी खुशखबरी है। किसानों की आय दुगुनी के लक्ष्य के चलते केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) जल्द किसानों को 15 लाख देने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार अब किसानों को नया कृषि बिजनेस (new agriculture business) शुरू करने के लिए 15 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने जा रही है। इसके पीछे सरकार का मकसद खेती को मुनाफे वाला बिजनेस बनाना है ताकि अन्नदाता इस तरफ ज्यादा ध्यान दें।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में जल्द शुरु होगा झमाझम का दौर, आज इन जिलों में बारिश के आसार

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, पीएम किसान सम्मान निधि योजना(PM Kisan Samman Nidhi Scheme-PMKSNY) के बाद केन्द्र सरकार ने पीएम किसान एफपीओ स्कीम या पीएम किसान उत्पादन संगठन योजना (PM Kisan FPO Yojana) की शुरु की है। इस योजना से किसानों को कृषि से संबंधित उपकरण या फर्टिलाइजर्स, बीज या दवाएं पाने मदद मिलेगी। इस स्कीम के तहत फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

इसके लिए 11 किसानों को मिलकर एक ऑर्गेनाइजेशन या कंपनी बनानी होगी। देश में 10000 नए कृषकों उत्पादक संगठन बनाए जाएंगे जो कंपनी एक्ट के तहत रेजिस्ट्रेड होंगे। केंद्र सरकार संगठन के काम को देखने के बाद 15 लाख रुपए की सहायता तीन वर्षों में देगी। इस योजना(PM Kisan FPO Yojana) साल 2024 तक 6885 करोड़ रुपये सरकार की तरफ से खर्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़े.. Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान

हालांकि, पीएम किसान एफपीओ योजना (PM Kisan FPO Yojana) का लाभ पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक नोटिस नहीं जारी किया गया है। ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन (online or offline application) करने के लिए भी कोई अधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews